Posts

retirement shayari

Image
 दिल के गुलशन में फूलों की तरह आबाद रहेंगे। आपकी की कमी से हम भी कुछ तो नाशाद रहेंगे। पर भूल न पाएंगे कभी भी आपकी शक्सियत को जनाब हर घड़ी हर पल  आप हमें याद रहेंगे। .... मिलाप सिंह भरमौरी 

मुश्किल

धूल जमी हो पर्दे पर तो  उसको झाड़ा जा सकता है। धूमिल पड़ चुकी परिपाटी को  फिर से निखारा जा सकता है। निराश न हो गर गलत हो गया,  शायद तजुर्बा कच्चा था। कुछ भी नहीं मुश्किल है यहाँ...

दूध से धुला

आज तक का तजुर्बा यह बताता है। यहाँ अपनी कमी हर कोई छुपाता है। वंदा कोई न मिलेगा जो हो दूध से धुला, पर हर कोई खुद को दूध सा दिखाता है।।        .......... मिलाप सिंह भरमौरी

बेकल

बड़ी जिद्द थी तिनकों की कि तूफ़ान के साथ चलेंगें। अब सन्नाटे से ही सहम गए हैं फुफकार पे क्या करेंगे। एक तरफ है अंगारों का पथ एक तरफ शीतल घाटी। देख  रहे  हैं पल -पल बेकल जाकर  ...

कामयाबी

नशा कोई भी हो सरूर आ ही जाता है। उठी हुई नजर में  कसूर आ ही जाता है। सच में... हैरान नहीं हूँ कुछ भी मैं तेरे लफ़्ज़ों पर कामयाबी पे सबको गरूर आ ही जाता है। ........ मिलाप सिंह भरमौरी।

मलाल होता है

दूर रहने का मलाल होता है। बसल का हर लम्हा कमाल होता है। क्या तुम भी रहते हो उदास इस तरह... बिछुड़ के तुमसे मेरा जो हाल होता है।          .....… मिलाप सिंह भरमौरी

Ktu stya

कटु सत्य ********** लाश अभी होती है घर में और औलाद पूछती है ऑफीसर से। कंपनसेशन पर नोकरी कहो मिल जाती है कितने दिन में। ....... मिलाप सिंह भरमौरी