Posts

Showing posts with the label milap singh poems

Yaden

कुछ बातें बहुत सताती हैं ! जब तन्हाई में याद आती हैं ! बडी शर्म सी  आती है खुद पर ! जब बीते हुए लम्हे याद दिलाती है ! ...मिलाप सिंह भरमौरी

भज

रस्ता कब कहता चल मुझ पर तू ईश्वर कब कहता भज मुझको तू मंजिल को पाने के लिए खुद चलना पडता है अवसाद मिटाने के लिए उसको भजना पडता है ..... मिलाप सिंह भरमौरी शुभ संध्या दोस्तो ......

इंतजार

रौशन  हुए  चिराग  सभी l जो  बुझे हुए  थे मुद्दत से l मुझको  ही नहीं  इंतजार l इन्हे भी था तेरा सिद्दत से l .....मिलाप  सिंह  भरमौरी

राहत का मकाम

मुस्कुराहट तेरे होठों की दिल को छू जाती है खामोशी तेरे चेहरे की अंदर तक रुलाती है बहुत ढूंढ लिया सुकून को जगह जगह पर जाकर के पर राहत के मकाम की तुझ तक ही राह जाती है ..... मिलाप सि...

Rooth jate hai

कहने को तो बस वो हमसे रूठ जाते हैं उन्हें क्या पता इससे कितने हम टूट जाते हैं नफरत सी होने लगती है हर शय से हमें जीने के  खाव सभी जैसे मन से ही छूट जाते हैं ----- मिलाप सिंह भरमौरी

मनाने के लिए

तुझको मनाने के लिए अब तू ही बता मैं क्या करूं तेरी खामोशी डसती है बिन बात किए मैं कैसे रहूं हर बात पर जिद्द ठीक नहीं दिल को दुखाना जीत नहीं मान भी जाओ मन के मालिक यह तीखे तीर कै...

Hindu Muslim

बचपन में हम संग संग खेले स्कूल में भी साथ साथ पढे और अब अच्छे पडौसी की तरह सुख दुख में संग संग रहते हैं हिन्दू और मुस्लिम दुश्मन है क्यों कुछ देशों के लोग कहते हैं -------- मिलाप सिं...

नशा

मौका ही कब देता है यह संभलने का बैलेंस सब बिगाड देता है यह चलने का कभी एक्सीडेंट तो कभी दंगा फसाद बहुत बडा कारण है नशा किस्मत बिगडने का ---- मिलाप सिंह भरमौरी